देश का विदेशी कर्ज बढ़कर 736 अरब डॉलर

देश का विदेशी कर्ज बढ़कर 736 अरब डॉलर*
देश का विदेशी कर्ज मार्च अंत तक 10 प्रतिशत बढ़कर 736.3 अरब डॉलर हो गया। एक साल पहले 668.8 अरब डॉलर था। आरबीआई के मुताबिक, सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी के मुकाबले 19.1 प्रतिशत रहा। रुपये व अन्य मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के मूल्य में वृद्धि से मूल्यांकन प्रभाव 5.3 अरव डॉलर रहा। यदि मूल्यांकन प्रभाव को छोड़ दें तो बाहरी कर्ज 67.5 अरब डॉलर के बजाय 72.9 अरब डॉलर बढ़ गया होगा।

2211 views