पुरी में आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; गौतम अदाणी करेंगे प्रसाद सेवा*
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। 12 दिन चलने वाली रथ यात्रा का आज दूसरा दिन है। आज फिर से भगवान जगन्नाथ को मौसी के घर ले जाने के लिए रथ खींचे जा रहे हैं। यह भव्य यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। जगन्नाथ रथ यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। इसको लेकर देश विदेश से भक्त इन दिनों पुरी पहुंच रहे हैं। 12 दिन चलने वाली रथ यात्रा को लेकर भक्त उत्साहित हैं। भारत के शीर्ष उद्योगपतियों में शुमार गौतम अदाणी भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए पुरी पहुंचे हैं। अदाणी समूह पुरी धाम में प्रसाद सेवा कर रहा है। यह सेवा 26 जून से 8 जुलाई तक चलेगी






