कांटा लगा गर्ल’ की अचानक हुई मौत, खबर सुनकर सन्न रह गए फैंस
कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अचानक उनकी मौत की खबर से फैंस सन्न रह गए हैं। वो महज 42 साल की थीं।
निधन की पुष्टि विकी लालवानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए की है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस को बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के बाहर मृत अवस्था में लाया गया था। बता दें कि शेफाली जरीवाला की मौत का कारण अभी तक नहीं पता चल पाया है।
स्टाफ की मानें तो अस्पताल में आने से पहले शेफाली अपना दम तोड़ चुकीं थीं। अचानक शेफाली की तबीयत बिगड़ी थी और उनके पति ही उनको लेकर अस्पताल आए थे। हालांकि ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। अब शेफाली जरीवाला इस दुनिया में नहीं है।
1675 views





