देश में पहली बार मोबाइल से मतदान की शुरुआत: बिहार बना ई-वोटिंग अपनाने वाला पहला राज्य

*देश में पहली बार मोबाइल से मतदान की शुरुआत: बिहार बना ई-वोटिंग अपनाने वाला पहला राज्य*

भारत में पहली बार मतदाता अब मोबाइल ऐप के माध्यम से वोट डाल सकेंगे। यह ऐतिहासिक पहल बिहार राज्य से शुरू हो रही है, जहां आगामी 28 जून को बक्सर नगर परिषद उपचुनाव में सीमित श्रेणी के मतदाताओं को मोबाइल-आधारित ई-वोटिंग की सुविधा दी जा रही है।

राज्य निर्वाचन आयोग और C-DAC की तकनीकी साझेदारी में विकसित इस प्रणाली के जरिए बुजुर्ग, दिव्यांग, गंभीर बीमार, गर्भवती महिलाएं और बाहर काम कर रहे प्रवासी मतदाता मोबाइल से सुरक्षित और गोपनीय रूप से मतदान कर सकेंगे।

ई-वोटिंग के लिए दो अलग-अलग मोबाइल ऐप बनाए गए हैं, जिनमें सुरक्षा के लिए फेस रिकग्निशन, OTP सत्यापन और ब्लॉकचेन आधारित ऑडिट ट्रेल जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है।

इस नवाचार को भारतीय लोकतंत्र में एक बड़ा तकनीकी मोड़ माना जा रहा है। यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो भविष्य में इसे व्यापक स्तर पर लागू करने की संभावना जताई जा रही है।

2418 views