*मीडिया पर अंतर्संवाद और वैज्ञानिक नज़रिये पर वैज्ञानिक गौहर रज़ा का व्याख्यान*
*इंदौर।* पत्रकारिता के साथ शिक्षा और आदिवासियों के अधिकारों के लिए निरंतर सक्रिय रहे सजग पत्रकार संजीव माथुर की याद में आयोजन। वर्ष 2023 की 28 जून को दिल्ली में संजीव का निधन हुआ था। संजीव जितने दिल्ली के थे उतने ही इंदौर के भी। संजीव को याद करते हुए हम इस वर्ष इंदौर में ‘मीडिया पर अंतर्संवाद और वैज्ञानिक नज़रिये की ज़रूरत” विषय पर एक वैचारिक आयोजन रख रहे हैं।
इस आयोजन के बारे में समन्वयक विनीत तिवारी ने बताया कि संजीव बुनियादी तौर पर खुली आंखों से बदलाव का स्वप्न देखने वाले नौजवान था। उसने इंदौर में रहते हुए संदर्भ केंद्र और आदिवासी मुक्ति संगठन के साथ मिलकर नाटक भी तैयार किये थे। उसने फ़्री प्रेस, दैनिक भास्कर (इंदौर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), तहलका, दैनिक हिंदुस्तान व बीबीसी (दिल्ली) में काम किया।
28 जून, 2025, शनिवार को गांधी हॉल प्रांगण स्थित अभिनव कला समाज में होने वाला यह आयोजन दो सत्रों में आयोजित किया जा रहा है।
दोपहर 12 बजे से 5 बजे होने वाले पहले सत्र में मीडिया पर अंतर्संवाद के माध्यम से “क्रांतिकारी बदलाव में मीडिया की भूमिका” पर चर्चा होगी। जिसमें गौहर रजा (प्रसिद्ध वैज्ञानिक, लेखक, दिल्ली), अभिषेक श्रीवास्तव (पूर्व पत्रकार, आउटलुक, दिल्ली), अनुराग द्वारी (पत्रकार, एन डी टी वी, भोपाल), पूजा सिंह (भोपाल), संदीप कुमार (भोपाल), विनोद बंडावाला (औरंगाबाद), हरनाम सिंह (वरिष्ठ पत्रकार, इंदौर), अभय नेमा (पत्रकार, इंदौर) और अन्य पत्रकार साथी शिरकत करेंगे।
28 जून 2025 को ही शाम 6 बजे होने वाले कार्यक्रम में “वैज्ञानिक नज़रिये की ज़रूरत” विषय पर गौहर रजा का व्याख्यान होगा। गौहर रजा प्रसिद्ध वैज्ञानिक, शायर और लेखक हैं। हाल में छपी उनकी किताब ‘मिथकों से विज्ञान तक’ काफी सराही जा रही है।
संस्था संदर्भ केंद्र, प्रगतिशील लेखक संघ, भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा), स्टेट प्रेस क्लब के इस संयुक्त तत्वाधान में होने वाले इस आयोजन में आप अपने परिवार, दोस्त-मित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं।
उम्मीद है आप जरूर से शामिल होकर इन आयोजन को सफल बनाएँगे।






