पंचायत चुनाव से पहले गांवों में योगी सरकार की बड़ी पहल, हर गरीब को मिलेंगी यह सुविधाएं

पंचायत चुनाव से पहले गांवों में योगी सरकार की बड़ी पहल, हर गरीब को मिलेंगी यह सुविधाएं*
यूपी की योगी सरकार पंचायत चुनाव से पहले ग्राम पंचायतों में बड़ी पहल की है। हर गरीब तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए एक जुलाई से 30 सितंबर तक यूपी के सभी ग्राम पंचायतों में अभियान चलाया जाएगा। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग की तमाम योजनाएं इसमें शामिल हैं। अभियान में प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेवीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

3149 views