विश्व शांति के लिए पीएम मोदी को सुप्रीम लीडर बनाए जाने की मांग, मौलाना ने UN को भेजा प्रस्ताव

विश्व शांति के लिए पीएम मोदी को सुप्रीम लीडर बनाए जाने की मांग, मौलाना ने UN को भेजा प्रस्ताव*
मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना इफराहिम चौधरी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, न्यूयॉर्क को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “विश्व का सुप्रीम लीडर” घोषित करने की मांग की है। पत्र में मौलाना ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व अशांति, युद्ध और मानवता संकट से जूझ रहा है। ऐसे में एक ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जिसकी सोच शांतिप्रिय, सर्वजन हिताय और मानवता के कल्याण पर केंद्रित हो जैसी कि मोदी जी की है। उन्होंने कहा कि “वासुधैव कुटुम्बकम” की भारतीय सोच और मोदी जी की वैश्विक लोकप्रियता यह सिद्ध करती है कि वे विश्व को एकता, शांति और भाईचारे की दिशा में मार्गदर्शन दे सकते हैं। मौलाना ने यह पत्र विश्व को युद्ध से बचाने और मानवता की रक्षा के उद्देश्य से लिखा है।

1946 views