म. प्र. मिनी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 18 वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप

इन्दौर। म. प्र. मिनी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 18 वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दूसरे दिन प्रतियोगिता में केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, महिला एवं बाल विकास मंत्री भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्रवण चावला जी एवं श्री दिनेश शर्मा विशेष अतिथि थे आयोजन अध्यक्ष श्री अशोक मेहता एवं मिथिलेश दवे ने अतिथियों का स्वागत किया एवं मोमेंटो भेंट किया। ठाकुर मेडम ने अपने उद्बोधन मे कहा कि खेल दिमाग को भी स्वस्थ रखता है इससे पढ़ाई में भी मन लगता है। इस अवसर पर कई बालिकाओं ने ठाकुर मैडम से अपने मन की बात कही। आज का पहला मैच 14 वर्ष बालक में खेला गया जिसमें झारखंड और राजस्थान की टीम बराबर पर रही , मुंबई ने मध्य भारत को पराजित किया, असम और मुंबई के बीच जो मुकाबला में मुंबई में असम को 1-0 से पराजित किया, दिल्ली और असम के बीच 1-1 के गोल से मुकाबला बराबरी पर रहा, वही अंडर 17 बालक ग्रुप में मध्य प्रदेश ने 4-0 से तमिलनाडु को हराया, पंजाब और मध्य भारत के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया उसमें पंजाब 2-1 से विजय रहा। राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच मुकाबला 0-0 से बराबर रहा। कर्नाटक और मध्य भारत के बीच मुकाबले मे मध्य भारत में ५ -०से विजय रहा, मध्य प्रदेश ने एक अन्य मुकाबले में राजस्थान को 1-0 से पराजित किया। अंडर 19 पुरुष वर्ग में पंजाब और राजस्थान के बीच मुकाबला ड्रा रहा इसी वर्ग में असम में झारखंड को एक सुनने से पराजित किया इस प्रतियोगिता में 16 राज्यों की टीम में हिस्सा ले रही है महिला वर्ग में आज खेले गए मुकाबले में कर्नाटक और मध्य प्रदेश की टीम 0-0 से बराबर पर रही। इस अवसर पर भारतीय टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आर एस बियानी एवं भारतीय मिनी फुटबॉल एसोसिएशन के श्री भगवत सिंह जी राठौड़, राधा तीर्थनी, आशीष सेन, सागर भती, नितिन चिंतामणि, इमरान अंसारी भी उपस्थित थे। सभी प्रतियोगिता का सफल संचालन प्रेमचंद गौड ने किया एवं आभार श्री डॉ गंगाधरिया ने किया।

1876 views