आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, लोकतंत्र बचाने वालों को किया नमन*
25 जून 1975 को लगे आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला अध्याय बताया। पीएम मोदी ने कहा कि आपातकाल के दौरान संसद की आवाज दबाई गई, अदालतों को नियंत्रित करने की कोशिश की गई और आम जनता, विशेषकर दलितों और गरीबों को प्रताड़ित किया गया। उन्होंने लोकतंत्र के लिए लड़ने वाले लोगों को सलाम करते हुए कहा कि उनके सामूहिक संघर्ष ने लोकतंत्र की बहाली सुनिश्चित की। पीएम ने युवाओं से अपील की कि वे आपातकाल के अनुभवों को साझा करें ताकि उस दौर की सच्चाई सामने आ सके। साथ ही उन्होंने ‘द इमरजेंसी डायरीज’ पुस्तक का जिक्र करते हुए बताया कि वह आरएसएस के युवा प्रचारक के रूप में इस आंदोलन का हिस्सा रहे थे।






