योग दिवस पर पीएम मोदी ने फिर पहना असमिया गमोसा, जानिए इसकी खासियत*
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम में योगाभ्यास किया और एक बार फिर अपने खास असमिया गमछे (गमोसा) में नजर आए। सफेद-नीले ट्रैक सूट के साथ यह गमछा उनके योग लुक की खास पहचान बन चुका है। गमोसा असम की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह 100% कॉटन या हैंडमेड सिल्क से बना होता है और स्किन फ्रेंडली होने के साथ-साथ सम्मान का प्रतीक भी माना जाता है। इसका उपयोग बिहू पर्व, शादी और अन्य शुभ अवसरों पर किया जाता है। 2013 में गमोसा को दुनिया के सबसे लंबे गमछे के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। पीएम मोदी का यह गमछा प्रेम असम की समृद्ध परंपरा को वैश्विक मंच पर सम्मान दिला रहा है।






