विशाखापत्तनम में पीएम मोदी ने तीन लाख लोगों संग किया योग, दिया वैश्विक शांति का संदेश

विशाखापत्तनम में पीएम मोदी ने तीन लाख लोगों संग किया योग, दिया वैश्विक शांति का संदेश*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया और करीब तीन लाख लोगों के साथ योगाभ्यास किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि योग अब वैश्विक शांति और सद्भावना का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा, “चाहे सिडनी ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हों, एवरेस्ट की चोटियां हों या समुद्र की लहरें हर जगह संदेश एक ही है, योग सभी का है और सभी के लिए है।” पीएम मोदी ने योग को मानव कल्याण का संयुक्त प्रयास बताते हुए इसके वैश्विक विस्तार पर प्रसन्नता जताई।

1474 views