अब ट्रेनों में सिर्फ 25% वेटिंग टिकट ही होंगे जारी

अब ट्रेनों में सिर्फ 25% वेटिंग टिकट ही होंगे जारी*
रेलवे ने वेटिंग लिस्ट टिकटों को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब किसी भी ट्रेन की स्लीपर, एसी थ्री, एसी टू, एसी फर्स्ट, चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार जैसी श्रेणियों में केवल कुल उपलब्ध सीटों के 25% तक ही वेटिंग टिकट जारी किए जाएंगे। अब तक वेटिंग लिस्ट की कोई तय सीमा नहीं थी, जिससे विशेषकर त्योहारों में यह संख्या 400 से अधिक तक पहुंच जाती थी। इससे आरक्षित कोचों में अत्यधिक भीड़ हो जाती थी और कंफर्म टिकट वालों को भी परेशानी होती थी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी के अनुसार, यदि किसी कोच में 200 बर्थ हैं तो अब अधिकतम 50 वेटिंग टिकट ही जारी होंगे। यह नियम सभी श्रेणियों पर लागू होगा, लेकिन वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, विदेशी पर्यटक और दिव्यांगजन के लिए आरक्षित सीटें इससे प्रभावित नहीं होंगी।

1407 views