क्रोएशिया पहुंचे पीएम मोदी, हुआ स्वागत, संस्कृत मंत्रों से गूंजा ज़ाग्रेब*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को क्रोएशिया पहुंचे। ज़ाग्रेब में उनका भव्य स्वागत किया गया। क्रोएशियाई नागरिकों ने संस्कृत मंत्रोच्चार और भारतीय समुदाय ने ‘वंदे मातरम’ के नारों से स्वागत किया। पीएम मोदी और क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। भारत और क्रोएशिया के बीच कृषि, विज्ञान, संस्कृति और ज़ाग्रेब यूनिवर्सिटी में हिंदी चेयर की स्थापना से जुड़े चार समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। पीएम मोदी ने क्रोएशिया में भारतीय संस्कृति को मिले सम्मान पर खुशी जताई और कहा, “संस्कृति के बंधन मजबूत और जीवंत हैं!






