श्री राहुल गांधी जी का जन्मदिन आज एमवाय अस्पताल में मरीजों एवं गरीब परिवारों के बीच बिस्किट व तोस्ट वितरित कर सादगीपूर्ण रूप से मनाया।
_इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल के नेतृत्व में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष,शोषित,पीड़ित और वंचितों की सशक्त आवाज़,संवेदनशील जनसेवक,रायबरेली से सांसद व नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गाँधी जी का जन्मदिवस आज एमवाय अस्पताल परिसर में सादगीपूर्ण रूप से मरीजों व गरीब परिवारों के बीच बिस्कुट व तोस्ट वितरित कर मनाया।_
_इस अवसर पर ईश्वर से राहुल जी को स्वस्थ,सफल और दीर्घायु जीवन प्रदान करें एवं देश की जनता के हक की लड़ाई जो लड़ रहे है ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें,ऐसी कामना की।_
_मुख्यरूप से जगदीश जांबेकर,गिरीश चितले,यशपाल गहलोत,लक्षमण खत्री,राजा खान,बबलू भाई,नितेश भारद्वाज आदि सहित अन्य साथीगण मौजूद थे।
2010 views





