*जल्द बढ़ेगा इंदौर मेट्रो के स्टेशन, अक्टूबर तक हो सकता है प्रायोरिटी कॉरिडोर शुरू

*जल्द बढ़ेगा इंदौर मेट्रो के स्टेशन, अक्टूबर तक हो सकता है प्रायोरिटी कॉरिडोर शुरू*

इंदौर। आज 19 जून 2025 को इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की बड़ी उपलब्धि सामने आई। MPMRCL के प्रबंध संचालक श्री एस. कृष्ण चैतन्य (IAS) ने मेट्रो टीम के साथ 11 किलोमीटर लंबे प्रयोरिटी कॉरिडोर पर ट्रॉली ट्रायल किया।
इस ट्रायल की शुरुआत सुबह 9 बजे मालवीय नगर (Radisson Square) स्टेशन से हुई और सुपर कॉरिडोर 01 स्टेशन तक ट्रॉली का परीक्षण किया गया।
इस दौरान विजय नगर, मेघदूत गार्डन, बापट, हीरा नगर, चंद्रगुप्त चौराहा, ISBT, MR10, भोरांसला चौराहा समेत सभी स्टेशनों पर सिविल और सिस्टम कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

प्रबंध संचालक श्री चैतन्य ने कहा —
“मालवीय नगर से एससी-02 तक सिविल कार्य तेज़ी से जारी है। हमारा लक्ष्य है कि जल्द से जल्द सभी निर्माण कार्य पूरे हों, ताकि मेट्रो ट्रेन आमजन के लिए उपलब्ध कराई जा सके।”

1943 views