आज दिल्ली में होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार,शोक संदेश में करिश्मा का नाम हुआ शामिल

आज दिल्ली में होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार,शोक संदेश में करिश्मा का नाम हुआ शामिल*
बॉलीवुड निर्माता और मशहूर उद्यमी संजय कपूर का निधन 12 जून को हुआ था। अब उनका अंतिम संस्कार 19 जून को दिल्ली में किया जाएगा। वहीं, उनके सम्मान में एक प्रेयर मीट 22 जून को आयोजित की जाएगी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक शोक संदेश (कंडोलेंस नोट) वायरल हो रहा है, जिसमें संजय कपूर के दुखी परिजनों की सूची में अभिनेत्री करिश्मा कपूर का नाम भी शामिल है। बता दें कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी, लेकिन आपसी मतभेदों के चलते दोनों 2016 में आधिकारिक रूप से अलग हो गए थे। इसके बावजूद करिश्मा का नाम परिवार के हिस्से के रूप में शोक संदेश में दिखना चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे कई लोग भावनात्मक रूप से सराह रहे हैं।
संजय कपूर अपने व्यवसायिक और सामाजिक संपर्कों के लिए जाने जाते थे और उनके निधन से फिल्म व उद्योग जगत में शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा में बॉलीवुड और कारोबारी जगत की कई हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

1474 views