प्रधानमंत्री मोदी, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई*
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेताओं और हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।” इसके अलावा कई अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों ने भी राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।






