अयोध्या में द्वितीय प्राण प्रतिष्ठा का भव्य अनुष्ठान शुरू*
अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में मंगलवार से द्वितीय प्राण प्रतिष्ठा का भव्य अनुष्ठान आरंभ हो गया है। इस समारोह में राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना के साथ-साथ सात अन्य मंदिरों में भी देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यह आयोजन 5 जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर अपने चरम पर पहुंचेगा। अनुष्ठान से पूर्व सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई और प्रायश्चित पूजन किया गया। पूजा में पंचगव्य से मूर्तियों का शुद्धिकरण किया गया तथा मुख्य यजमान डॉ. अनिल मिश्र का भी वैदिक विधि से शुद्धीकरण संपन्न हुआ। 3 और 4 जून को मंत्रोच्चारण और यज्ञ अनुष्ठान होगा, जिसमें 1975 मंत्रों के साथ अग्नि देवता को आहुति दी जाएगी।






