प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक होगी कल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक होगी कल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियों और ऑपरेशन सिंदूर के प्रचार-प्रसार की रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में कैबिनेट सचिव डॉ. टीवी सोमनाथन सरकार की उपलब्धियों पर प्रस्तुति देंगे, वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ऑपरेशन सिंदूर पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। प्रधानमंत्री अपने संबोधन में भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का रोडमैप और भविष्य का एजेंडा पेश करेंगे। इसके अलावा, जाति जनगणना के प्रचार-प्रसार और आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के व्यापक प्रचार के लिए 25 जून तक अभियान चलाने की योजना पर भी जोर दिया जाएगा।

1541 views