GST: मई में दो लाख करोड़ रुपये वसूला गया जीएसटी, टूटा रिकॉर्ड, पिछले साल से 16 फीसदी का इजाफा*
वस्तु और सेवा कर संग्रह मई महीने में सालाना आधार पर 16.4 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़ रुपये हो गया। इससे पहले अप्रैल में 2.37 लाख करोड़ रुपये जीएसटी वसूल किया गया था। यह लगातार दूसरे महीने जीएसटी संग्रह में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है,जीएसटी वसूली में मई महीने में रिकॉर्ड टूट गया है। मई महीने में 2,01,050 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली हुई। इस महीने में पिछले साल के मुकाबले 16.4 फीसदी अधिक जीएसटी संग्रह किया गया






