*देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने डराया; सक्रिय मरीज अब 3758, केरल में आंकड़ा 1400 के पार*
कोरोना का खतरा अब पूरे देश में फैलता जा रहा है। एक जून तक देश के 27 राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 363 नए मामले सामने आए हैं। 383 मरीज ठीक हुए हैं और दो की मौत हुई है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का नया वेरिएंट मध्यम संक्रामकता वाला है। चिंता करने की कोई बात नहीं है।देश में कोरोनाके बढ़ते मामलों ने डराना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में भारी उछाल देखा गया है। मौजूदा समय में देश में 3758 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। केरोना को मात देने वालों की बात करें तो बीते दिन से अब तक 1818 लोग संक्रमण से मुक्त हुए, जबकि दो कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है।






