एक्सलेंट काम कर रहे मोहन यादव, वे मुझसे अच्छे मुख्यमंत्री पूर्व सीएम ने साक्षात्कार में किया वर्तमान सीएम के काम का आंकलन

एक्सलेंट काम कर रहे मोहन यादव, वे मुझसे अच्छे मुख्यमंत्री
पूर्व सीएम ने साक्षात्कार में किया वर्तमान सीएम के काम का आंकलन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक्सलेंट काम कर रहे हैं। मेरे मन में केवल यही भाव है कि मेरे बाद मोहन यादव आए हैं वह मुझसे बेहतर काम करके अपने प्रदेश मध्यप्रदेश को और भी आगे ले जाएं। इस दिशा में वो भरसक हरसंभव प्रयत्न कर रहे हैं। वे एक सफल मुख्यमंत्री हैं और जो प्रदेश को विकास और प्रगति के पथ पर मुझसे ज्यादा तेजी से ले जा रहे हैं। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान ने एक साक्षात्कार में कही।
साक्षात्कार में शिवराज सिंह चौहान से यह भी पूछा गया कि वे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को एक से दस तक कितने नंबर देंगे तो उन्होंने साफ कहा कि मैं यह मानता हंू कि वे नंबर एक मुख्यमंत्री हैं। मुझसे अच्छे मुख्यमंत्री है। साक्षात्कार में शिवराज ने यह भी कहा कि हम ऐसे लोग नहीं जो यह कहें कि मैं अच्छा काम करता था और दूसरा खराब काम करता है। कृषि मंत्री शिवराज द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की यह तारीफ सियासी गलियारों की सुर्खियों में है।

1608 views