राहुल गांधी ने 1984 दंगों को बताया गलत, कहा- पार्टी की पुरानी गलतियों की जिम्मेदारी लेने को तैयार*
अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी में एक संवाद के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगे गलत थे और वह पार्टी द्वारा अतीत में की गई गलतियों की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। राहुल ने यह भी कहा कि वह सिख समुदाय के सम्मान में कई बार स्वर्ण मंदिर गए हैं और उनके इस समुदाय से अच्छे संबंध हैं। यह बयान एक सिख छात्र के सवाल के जवाब में आया, जिसका वीडियो हाल ही में ब्राउन यूनिवर्सिटी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।






