अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नई योजना : विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान*
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी की है, जिससे हॉलीवुड उद्योग के संकट को और बढ़ावा मिल सकता है। ट्रंप का कहना है कि विदेशी प्रोत्साहन और अमेरिकी फिल्म निर्माताओं को दिए गए लाभ के कारण हॉलीवुड तेजी से खत्म हो रहा है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे के रूप में पेश किया और कहा कि अमेरिकी वाणिज्य विभाग को इस पर कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया गया है। यह कदम अमेरिका में फिल्मों के निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।






