भारत-पाक व्यापारिक तनाव: सेंधा नमक और मेवा के आयात पर लगी रोक, बाजार पर दिखने लगे असर*

भारत-पाक व्यापारिक तनाव: सेंधा नमक और मेवा के आयात पर लगी रोक, बाजार पर दिखने लगे असर*
पहलगाम में बेगुनाहों की हत्या के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से आयात पर रोक लगा दी है। इसका असर सबसे ज़्यादा सेंधा नमक, छुहारे, किशमिश, और मेवों के व्यापार पर पड़ा है। आगरा के थोक व्यापारियों ने सेंधा नमक के ऑर्डर रद्द कर दिए हैं और नए ऑर्डर लेना भी बंद कर दिया है। अफगानिस्तान से आने वाला अंजीर और मुनक्का भी पाकिस्तान के रास्ते आता है, जिससे अब इनके दाम बढ़ने की संभावना है। व्यापारियों ने निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि देशहित सर्वोपरि है। वहीं, कपास आयात पर रोक से सूती कपड़ों की कीमतें भी प्रभावित हो सकती हैं।

1407 views