मायावती का कांग्रेस पर तीखा हमला, जातीय जनगणना पर श्रेय लेने को बताया ‘छलावा’*
बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जातीय जनगणना पर कांग्रेस की धन्यवाद रैली महज “वोट के स्वार्थ की अवसरवादी राजनीति” है। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर उन्होंने लिखा कि दलित और ओबीसी समाज को आरक्षण से वंचित करने का कांग्रेस का इतिहास “काला अध्याय” रहा है। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में दोनों पार्टियां एक जैसी हैं। मायावती ने भाजपा के जातीय जनगणना कराने के फैसले का स्वागत किया, लेकिन लोगों से कांग्रेस और भाजपा की “वोट बैंक राजनीति” से सावधान रहने की अपील की।






