हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजों और बल्लेबाजों की लगाई क्लास, कहा- 10-12 रन ज्यादा खर्च कर दिए*
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि टीम ने गेंदबाजी के दौरान 10-12 रन ज्यादा दे दिए, वहीं बल्लेबाजी में भी सभी फ्लॉप रहे। हालांकि हार्दिक ने अपने शानदार प्रदर्शन से पहली बार टी20 क्रिकेट में पांच विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 5 विकेट लिए। बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव ने 67 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य से 12 रन दूर रह गई। हार्दिक ने तिलक वर्मा के रिटायर्ड आउट होने पर भी सफाई दी और कहा कि टीम को बड़े शॉट्स की जरूरत थी, लेकिन तिलक संघर्ष कर रहे थे।






