वक्फ संशोधन बिल पर सियासी घमासान, भाजपा सांसद बोले- गरीबों के हित में, ओवैसी और जावेद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

वक्फ संशोधन बिल पर सियासी घमासान, भाजपा सांसद बोले- गरीबों के हित में, ओवैसी और जावेद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट*
संसद से पास हुए वक्फ संशोधन बिल को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। भाजपा सांसद एटाला राजेंद्र ने दावा किया है कि वक्फ बिल गरीबों के हक की रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों पर अब तक प्रभावशाली लोगों का कब्जा रहा है, जिससे गरीबों को कोई लाभ नहीं मिला। वहीं, इस बिल को लेकर कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। दोनों नेताओं ने बिल को असंवैधानिक बताते हुए चुनौती दी है। यह विधेयक लोकसभा से 3 अप्रैल और राज्यसभा से 4 अप्रैल को पारित हुआ था। लोकसभा में 288 और राज्यसभा में 128 सांसदों ने इसके पक्ष में मतदान किया।

1407 views