श्रीलंका पहुंचे पीएम मोदी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत

श्रीलंका पहुंचे पीएम मोदी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय श्रीलंका यात्रा पर शनिवार को कोलंबो पहुंचे। एयरपोर्ट पर श्रीलंका सरकार के पांच मंत्रियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वतंत्रता चौक पर पीएम मोदी को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर और तोपों की सलामी दी गई। यह पीएम मोदी की 2019 के बाद पहली श्रीलंका यात्रा है। इस दौरान उनकी मुलाकात श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या से होगी। दोनों देशों के बीच ऋण पुनर्गठन, मुद्रा विनिमय और सौर ऊर्जा परियोजना सहित कई समझौते होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका में भारत की मदद से बन रही कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। साथ ही आईपीकेएफ स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और महाबोधि मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। उनकी यह यात्रा भारत-श्रीलंका संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

1742 views