वक्फ संशोधन विधेयक पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया, पारदर्शिता और न्याय की बात कही*
संसद से वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे सामाजिक-आर्थिक न्याय और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक खास तौर पर उन लोगों की मदद करेगा जो लंबे समय से हाशिए पर रहे हैं, विशेषकर मुस्लिम महिलाओं और गरीबों को। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इस विधेयक के लागू होने से वक्फ व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और अधिकारों की रक्षा होगी। राज्यसभा ने 3 अप्रैल को विधेयक को पारित किया, जबकि लोकसभा में इसे 2 अप्रैल को मंजूरी मिल चुकी थी। अब यह विधेयक राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा, जहां हस्ताक्षर होते ही यह कानून का रूप ले लेगा।






