भारत कुमार’ के निधन पर पीएम मोदी का शोक : भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे मनोज कुमार

*भारत कुमार’ के निधन पर पीएम मोदी का शोक : भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे मनोज कुमार*
मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ‘भारत कुमार’ के नाम से प्रसिद्ध मनोज कुमार को खासतौर पर उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। मनोज कुमार को पद्म श्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनका योगदान भारतीय सिनेमा में सदैव याद किया जाएगा।

1474 views