भारत के विभिन्न क्षेत्रों पर अमेरिकी टैरिफ का असर, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

भारत के विभिन्न क्षेत्रों पर अमेरिकी टैरिफ का असर, विशेषज्ञों ने जताई चिंता*
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जवाबी टैरिफ की घोषणा ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है। भारतीय विशेषज्ञों का कहना है कि इससे कृषि, ऑटोमोबाइल, दवा, स्वर्ण आभूषण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। ट्रंप ने इसे अमेरिका के लिए मुक्ति दिवस के समान बताया। विश्लेषण के अनुसार, कृषि क्षेत्र, खासकर मछली, मांस, और प्रसंस्कृत समुद्री भोजन पर सबसे ज्यादा असर होगा, जहां टैरिफ अंतर 27.83 प्रतिशत है। इसके अलावा, रसायन, दवा, प्लास्टिक, वस्त्र, हीरे, सोने और आभूषणों पर भी टैरिफ का अंतर है। सरकार ने इस घोषणा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया, जहां अधिकारियों ने देर रात तक स्थिति पर नजर रखी।

1608 views