भारतवंशी अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप के टैरिफ फैसले की निंदा की*
अमेरिका में भारतवंशी सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 26% पारस्परिक टैरिफ लगाने के फैसले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस निर्णय को गैर-जिम्मेदाराना और आत्मघाती बताया। सांसदों ने दोनों देशों के नेताओं से अपील की कि वे आपसी संवाद के जरिए इस चुनौती का समाधान निकालें। ट्रंप ने बुधवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि अगर भारत अमेरिका पर 52% टैरिफ लगाता है, तो अमेरिका बदले में आधा यानी 26% टैरिफ लगाएगा।






