भारत की 2036 ओलंपिक मेजबानी की दावेदारी, खर्च का अनुमान 64,000 करोड़ तक*

भारत की 2036 ओलंपिक मेजबानी की दावेदारी, खर्च का अनुमान 64,000 करोड़ तक*
भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी को लेकर अपनी तैयारियों को मजबूत कर रहा है। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) को औपचारिक रूप से अपनी रुचि जताते हुए आशय पत्र भेजा था। अब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस आयोजन पर भारत को 34,700 करोड़ रुपये से 64,000 करोड़ रुपये तक का खर्च आ सकता है। गांधीनगर में एक उच्च स्तरीय समन्वय बैठक में ‘अहमदाबाद 2036 की तैयारी’ पर विचार-विमर्श हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात के अहमदाबाद और गांधीनगर के अलावा भोपाल, गोवा, मुंबई और पुणे को भी आयोजन स्थलों के रूप में शामिल किया गया है। IOC की नव नियुक्त अध्यक्ष किर्स्टी कोवेंट्री ने कहा कि 2036 के ओलंपिक मेजबान के चयन की प्रक्रिया जारी है और अगले कुछ महीनों तक इस पर विचार-विमर्श होगा। कतर और सऊदी अरब समेत 10 से अधिक देशों ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। माना जा रहा है कि 2026 तक मेजबान देश का फैसला लिया जा सकता है।

1876 views