सेपक टकरा विश्व कप 2025 : भारतीय पुरुष टीम ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई*
पटना में आयोजित सेपक टकरा विश्व कप 2025 में भारतीय पुरुष रेगु टीम ने पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह प्रतियोगिता 20 से 25 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित हुई, जिसमें 20 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “सेपक टकरा विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई। इस टूर्नामेंट में भारत ने कुल 7 पदक जीते, जिसमें पुरुष रेगु टीम का स्वर्ण पदक विशेष रूप से ऐतिहासिक है। यह जीत भारत के सेपक टकरा खेल में उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।”






