यूपी बना विकास का ग्रोथ इंजन : सीएम योगी

यूपी बना विकास का ग्रोथ इंजन : सीएम योगी*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में प्रदेश में सुरक्षा और निवेश का नया युग शुरू हुआ, जिससे उत्तर प्रदेश विकास का ग्रोथ इंजन बन गया। उन्होंने बताया कि यूपी ने बीमारू और पिछड़े प्रदेश की छवि तोड़कर केंद्र सरकार की 45 योजनाओं में पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने “वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया” को बढ़ावा दिया, जबकि भाजपा सरकार ने “वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज” और “वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट” की पहल की। उन्होंने एमएसएमई क्षेत्र के पुनरुद्धार और नए रोजगार सृजन को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया

2077 views