योगी आदित्यनाथ ने कहा : ‘कानून को हाथ में लेने वालों को मिलेगा उसी भाषा में जवाब’*
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर हो रही आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कभी-कभी लोगों को उस भाषा में बातें समझाने की जरूरत होती है जिसे वे समझते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कानून को अपने हाथ में लेंगे, उन्हें कानूनी दायरे में परिणाम भुगतने होंगे। एएनआई के पॉडकास्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय में विश्वास करने वालों को न्याय मिलता है, लेकिन जो लोग कानून को अपने हाथ में लेते हैं, उन्हें उसी भाषा में जवाब दिया जाता है, जिसे वे समझते हैं।






