सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष से सकुशल लौटी, फ्लोरिडा के तट पर स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग*
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर लगभग नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए हैं। बुधवार तड़के भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे, उनका स्पेसक्राफ्ट अमेरिका के फ्लोरिडा तट पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ। नासा की टीम ने समुद्र में मौजूद रहकर दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान एक दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला जब डॉल्फिन्स का झुंड उनके कैप्सूल के चारों ओर तैरता दिखा, मानो उनकी ऐतिहासिक वापसी का स्वागत कर रहा हो। नासा ने बयान जारी कर बताया कि दोनों अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह स्वस्थ हैं और मेडिकल निगरानी में रहेंगे। स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने भी उनकी वापसी पर खुशी जताई और मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए नासा और स्पेसएक्स टीम को बधाई दी।






