सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं*

सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और क्रू 9 की धरती पर सफल वापसी पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आपका स्वागत है, क्रू 9! धरती ने आपको मिस किया।” पीएम मोदी ने कहा कि सुनीता विलियम्स और उनकी टीम का यह अनुभव साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प की परीक्षा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी दृढ़ता और समर्पण लाखों लोगों को प्रेरित करेगा। प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष अन्वेषण के महत्व को रेखांकित करते हुए लिखा, “अंतरिक्ष अन्वेषण का मतलब है मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखने का साहस करना और उन्हें साकार करना।” उन्होंने सुनीता विलियम्स को एक पथप्रदर्शक और प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे करियर में अदम्य साहस और तकनीकी उत्कृष्टता का परिचय दिया। पीएम मोदी ने उन वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों की भी सराहना की, जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

2084 views