महाकुंभ से मिला एकता का पवित्र संदेश : पीएम मोदी

महाकुंभ से मिला एकता का पवित्र संदेश : पीएम मोदी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ को एकता और समर्पण का प्रतीक बताते हुए कहा कि इससे अनेक अमृत निकले हैं, जिनमें एकता का अमृत सबसे पवित्र प्रसाद है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ की प्रेरणा से हमें नदी उत्सव को नई दिशा देनी होगी और जल संरक्षण व नदियों की स्वच्छता को लेकर गंभीर प्रयास करने होंगे। प्रधानमंत्री ने अपनी मॉरिशस यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि जब महाकुंभ के पवित्र जल को मॉरिशस के गंगा तालाब में अर्पित किया गया, तो वहां भक्ति और उत्सव का अनुपम दृश्य देखने को मिला। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में विविधता में एकता की जो झलक मिली, उसे और समृद्ध करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

1742 views