*गौ रक्षकों की गुंडागर्दी पर अब चलेगा सरकारी डंडा!*
कमलनाथ सरकार गौ-रक्षकों की गुंडागर्दी से निपटने के लिए उनकी गुंडागर्दी की पुरानी सारी फाइलें खोलने वाली है. प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने साफ कहा है कि अब गौ-रक्षा की आड़ में गुंदागर्दी नहीं चलने देंगे.
*कमलनाथ सरकार का एक्शन प्लान*
-गौ- रक्षकों की गुंडागर्दी की फाइल फिर खुलेंगी.
-जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी
-सभी ज़िलों के एसपी को गौ रक्षक से जुड़े मामलों की जांच के निर्देश.
-फर्ज़ी गौ रक्षकों पर कार्रवाई का निर्देश
-गौ- रक्षक की गुंडागर्दी पर पुलिस नज़र रखेगी…
सिवनी में दो दिन पहले ऑटो में मांस ले जा रहे दो युवकों और एक महिला को कथित तौर पर श्रीराम सेना के अध्यक्ष शुभम बघेल और उसके साथियों ने पेड़ से बांधकर मारपीट की थी. इस मामले को कमलनाथ सरकार ने गंभीरता से लिया है. उसके बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को गौ- रक्षकों और उनकी हरक़तों पर नज़र रखने के लिए कहा है. गुंडागर्दी करने वालों पर सख़्त कार्रवाई के लिए कहा गया है.
1352 views





