21 लाख किसानों का हुआ कर्जा माफ, अब फिर शुरू होगी प्रक्रिया: कृषि मंत्री*

*21 लाख किसानों का हुआ कर्जा माफ, अब फिर शुरू होगी प्रक्रिया: कृषि मंत्री*

मध्य प्रदेश में कर्जमाफी को लेकर किसानों का गुस्सा बढ़ता दिख रहा है. बाकी बचे किसानों ने कर्जमाफी को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उधर राजधानी भोपाल में कृषि मंत्री सचिन यादव ने किसानों की कर्जमाफी पर कहा है कि उनकी नाराजगी जल्द ही दूर कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि आचार संहिता लगने से कर्जमाफी की प्रक्रिया रुक गई थी, लेकिन आचार संहिता खत्म होते ही प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है.

कृषि मंत्री ने कहा कि तमाम किसानों को दिए वचनों को अब पूरा करने का वक्त आ गया है, इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि 2 लाख तक का कर्ज किसानों का माफ होगा. ये सतत प्रक्रिया है. उन्होंने किसानों की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही. साथ ही कहा कि जमीनी स्तर पर जो कमियां हैं उनको दूर किया जाएगा. साथ ही सभी की हर परेशानी को दूर किया जाएगा.

1333 views