ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही वापस लिया जा सकता है अदाणी मामला

ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही वापस लिया जा सकता है अदाणी मामला*
भारतीय अमेरिकी अटॉर्नी रवि बत्रा ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद भारतीय अरबपति गौतम अदाणी के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला वापस लिया दावा, विरोधियों को निशाना बनाने को लागू किया जा रहा कानून जा सकता है, अगर उन पर लगे आरोप अयोग्य पाये गए। हर नए राष्ट्रपति की पूरी नई टीम होती है। ऐसे में 47वें राष्ट्रपति चुने गए ट्रंप जो खुद अपने मंत्रिमंडल के लिए एफबीआई जांच से बच रहे हैं, वह सद्भावना पर आधारित नहीं होने वाले किसी भी अभियोजन को निष्प्रभावी कर देंगे। बत्रा ने कहा, अनिवार्य रूप से, इसका मतलब है कि कानून को अपने विरोधियों को निशाना बनाने के लिए चुनिंदा रूप से लागू किया जा रहा है, जो स्वाभाविक रूप से संविधान में दिए गए कानून के समान संरक्षण के लक्ष्य को नकारता है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे गौतम अदाणी अपनी सरकार के साथ उठा सकते हैं। उनसे अनुरोध कर सकते हैं कि वे इसे आने वाले ट्रंप प्रशासन के साथ द्विपक्षीय बातचीत के तौर पर उठाएं। अगर अदाणी पर लगे आरोपों को अयोग्य माना जाता है तो राष्ट्रपति ट्रंप का नया न्याय विभाग और एसईसी (प्रतिभूति और विनिमय आयोग) आपराधिक और सिविल मामलों को वापस ले सकते हैं।

1742 views