हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, अदाणी समूह के बयान के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, अदाणी समूह के बयान के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल*
अमेरिका में लगाए गए आरोपों को अदाणी समूह की ओर से नकारे जाने के बाद बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल देखा गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 166.1 अंक चढ़कर 80,170.16 अंकों और 50 शेयरों वाला निफ्टी 74.35 अंक की बढ़त के साथ 24,268.85 अंकों तक पहुंच गया है।

2077 views