सरकार ने शुक्रयान-1 मिशन को दी मंजूरी, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन बनाने को हरी झंडी; 2035 से पहले कमाल करेगा ISRO

सरकार ने शुक्रयान-1 मिशन को दी मंजूरी, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन बनाने को हरी झंडी; 2035 से पहले कमाल करेगा ISRO*
अंतरिक्ष क्षेत्र में एक के बाद एक कीर्तिमान रच रहे इसरो की नजरें अब शुक्र ग्रह पर हैं। पिछले साल 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रचने वाले भारत ने शुक्रयान मिशन की तैयारी शुरू कर दी है। इसे 2028 में लॉन्च किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश देसाई ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारत के वीनस आर्बिटर मिशन (वीओएम) के तहत शुक्रयान-1 को मंजूरी दे दी है।सरकार ने भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) की स्थापना को हरी झंडी दे दी है। यह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) जितना बड़ा तो नहीं होगा लेकिन इसमें पांच मॉड्यूल होंगे। हम 2028 में पहला मॉड्यूल लांच करेंगे। भारत का अंतरिक्ष स्टेशन 2035 तक तैयार हो जाएगा। भारत चंद्रयान-4 की भी तैयारी कर रहा है। मिशन के तहत न केवल चंद्रमा के सतह पर साफ्ट लैंडिंग की जाएगी, बल्कि चंद्रमा से मिट्टी के नमूने भी धरती पर लाए जाएंगे।

2077 views