नागपुर जल संवाद-2026 में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण पत्रकार कुमार सिद्धार्थ सम्मानित
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पद्म विभूषण अनिल प्रकाश जोशी ने किया सम्मानित
नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के ‘जल संवाद-2026’ में पर्यावरण पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इंदौर के पर्यावरण पत्रकार कुमार सिद्धार्थ को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं पद्म विभूषण से अंलकृत पर्यावरणविद् अनिल प्रकाश जोशी ने शाल, प्रतीक चिन्ह और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन और प्रकृति से जुड़े विषयों पर लंबे समय से किए जा रहे लेखन कार्य एवं जनजागरण के लिए प्रदान किया गया। देशभर से आए जल विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरण क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में उनके योगदान की विशेष सराहना की गई।
कुमार सिद्धार्थ पिछले लगभग तीन दशकों से पर्यावरण, जल संरक्षण, जैव विविधता, प्रकृति संरक्षण और सतत विकास जैसे विषयों पर लगातार लेखन कर रहे हैं। उनके अनेक लेख, फीचर और विश्लेषण राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं, जिन्होंने पर्यावरणीय मुद्दों पर जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
201 views





