गैर कानूनी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी

*गैर कानूनी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी.*

इंदौर। ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में पूरे भारतवर्ष का समस्त दवा व्यापार होलसेल एवं रीटेल 20 मई को बंद रहेगा । यह बंद ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर ,मध्यप्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के मार्गदर्शन में इंदौर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विनय बाकलीवाल एवं महासचिव निर्मल जैन के निर्देशन में होगा.
विनय बाकलीवाल एवं निर्मल जैन ने बताया कि शहर भर के सभी व्यापारी 20 मई को दोपहर 12:00 बजे दवा बाजार में एकत्रित होंगे तत्पश्चात वहां से वाहन रैली के रूप में निकल कर संभाग आयुक्त कार्यालय , एमजी रोड पर पहुंचकर, संभाग आयुक्त महोदय को ज्ञापन देंगे।
यह बंद सरकार के दवा व्यापार में दोहरे कानूनी तंत्र जिसमे समान्य केमिस्ट को सारे नियम कानूनों की बाध्यता एवं ऑनलाइन दवा कंपनियों को खुली छुट का भी खुला विरोध है। ऑनलाइन के माध्यम से नकली दवाईयों के व्यापार ,दवाईयों के दुरुपयोग, एंटी बायोटिक रेजिस्टेंस का भी अंदेशा है । इससे सामान्य जनता के स्वास्थ्य को सीधे सीधे खतरा है.
ऑनलाइन व्यापार वाले प्रतिस्पर्धा के नियम तोड़ते हुए छोटे बड़े सभी दवा व्यापारियों के अस्तित्व पर खतरा बन चुके हैं।
इस बंद मे देश भर का प्रत्येक केमिस्ट अपने अस्तित्व को बचाने के लिए पूर्ण रूप से सम्मिलित होगा।
मरीजों को होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है, हम उनसे निवेदन करते हैं कि वे आवश्यक दवाइयां आज ही खरीद लें।
हम मांग करते हैं कि इस ऑनलाइन व्यापार को शीघ्र बंद किया जाएं।

*विनय बाकलीवाल*
*अध्यक्ष*
*द इंदौर ड्रगिस्ट एवं केमिस्ट एसोसिएशन।*

67 views