इन्दौर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर इंदौर में स्ट्रीट फूड की जांच की गई

*इन्दौर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर इंदौर में स्ट्रीट फूड की जांच की गई।*

*अपर कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मेघदूत चौपाटी और विजय नगर में विभिन्न स्ट्रीट फूड वेंडर्स की जांच की।*

टीम ने विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों जैसे मेयोनीज चीज गार्लिक सॉस, पिज्जा टॉपिंग चीज एंड चिली, टोमेटो कैचप, सेजवान सॉस, पास्ता पिज्जा सॉस, पिज्जा टॉपिंग, क्रिमी टोमेटो आदि के 8 नमूने लिए गए। इसके अलावा, सेज यूनिवर्सिटी के मेस और कैंटीन का भी निरीक्षण किया गया, जहां से 4 नमूने लिए गए। जांच में कमियां पाई गईं, जिनमें सुधार के लिए सुधार सूचना पत्र जारी किया जाएगा। सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा और रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगामी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

आम नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा सतत कार्रवाई जारी रखी जाएगी

1943 views