संगमा की पार्टी NPP ने मणिपुर में बीजेपी सरकार से वापस लिया समर्थन।

*संगमा की पार्टी NPP ने मणिपुर में बीजेपी सरकार से वापस लिया समर्थन।*
*NPP के मौजूदा विधानसभा में कुल 7 विधायक हैं।*

60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 31 है और बीजेपी के पास खुद के 32 विधायक हैं. 2022 में विधानसभा चुनाव के कुछ समय बाद, जेडीयू के 6 में से 5 विधायक औपचारिक रूप से भगवा पार्टी में शामिल हो गए, जिससे असेंबली में बीजेपी के सदस्यों की संख्या 37 हो गई. इस प्रकार मणिपुर में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के पास अपने दम पर बहुमत है. एनपीपी के 7 विधायकों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद भी सरकार अस्थिर नहीं होगी.

2278 views