अन्नकूट से लंबी आयु एवं आरोग्यता की प्राप्ति*

*अन्नकूट से लंबी आयु एवं आरोग्यता की प्राप्ति*

अन्नकूट पर्व मनाने से मनुष्य को लंबी आयु तथा आरोग्य की प्राप्ति होती है साथ ही दरिद्रता का नाश होकर मनुष्य जीवन पर्यंत सुखी एवं समृद्ध रहता है , पौराणिक कथाओं के अनुसार बारिश से बचने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर ब्रज वासियों की रक्षा की थी , श्री राधाकृष्ण ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र द्वारा धनलक्ष्मी नगर उद्यान मे आयोजित अन्नकूट महोत्सव में महामण्डलेश्वर डॉ राजनन्दयोगी ने उद्बोधन दिया , संगीता शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजन एवं महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया , श्री जैन प्राच्यविद्या अनुसंधान संगठन के संरक्षक एम के जैन , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीषा चेलावत , पंकज जैन , प्रवीण ठाकरिया , प्रीति पाडलिया , सचिन लोटारकर , अर्चना राजवाल, पूर्वी चेलावत , अंकित जैन ने राजनन्द योगी का सम्मान किया , दिलीप राजपाल , दिनेश शर्मा , कैलाश शर्मा , पंकज शर्मा , संजय शर्मा , विनोद शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित थे

1675 views